जिलेभर के सोमवार को शिवालयों में हर-हर महादेव का जयकारा गूंजता रहा। भक्तों ने जलाभिषेक कर महादेव गुणगान किया। पूरा क्षेत्र शिवमय होता रहा।
सोमवार के दिन भक्तों ने शिवलिंग पर दूध, दही व जलाभिषेक किया। उन्होंने शिवलिंग पर बेलपत्र, दूध, दही, धतुरा फूल व फल चढ़ाकर ईष्ट को खुश किया। जबकि कुंवारी कन्याओं ने मनवांछित फल की प्राप्ति के लिए कामना की। शहर के ब्रह्मस्थान रोड स्थित बाबा भंवरनाथ मंदिर, बाबा भैरव धाम, दत्तात्रेय धाम, दुर्वासा धान व अवंतिकापुरी सहित जिले के अन्य शिवालयों में आस्था जागी रही। जिलेभर के शिव मंदिर में मंदिर समिति द्वारा भगवान शंकर की विशेष पूजा-अर्चना की गई। ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से भगवान शंकर के मंत्र व भक्ति गीत पूरे क्षेत्र में गुंजायमान हो रहा था। हर ओर उल्लास का वातावरण छाया रहा। वहीं भंवरनाथ की तरफ से जाने वाले वाहनों को दूसरी तरफ से भेजा गया।