फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली पालन से बढ़ा सकेंगे अपनी आय : सहायक निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
वित्त पोषित कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा में तीन दिवसीय संकुल मछली पालन विषय पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित सहायक निदेशक मत्स्य ने प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि मछली पालन कर वे अपनी आय को कई गुना बढ़ा सकते हैं लेकिन इसके लिए तकनीकी ज्ञान लेना होगा।
विज्ञापन

भूमि संरक्षण अधिकारी संगम मौर्य ने खेती में विविधीकरण के साथ खेत तालाब योजना के माध्यम से तालाब बनवाकर मत्स्य पालन सहित अन्य कृषि उद्यम अपनाकर अपनी आय संवर्धन कर सकते हैं। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रसूल मोहम्मद ने मुर्गी सह मछलीपालन करके कम खर्च में ही दोनो व्यवसाय से लाभ ले सकते हैं। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. लाल चन्द्र वर्मा ने मछलियों को दिए जाने वाले आहार प्रजनन मत्स्य पालन में ध्यान देने वाली व्यवहारिक सावधानियां के बारे में विस्तृत चर्चा की। केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. आरके सिंह ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिभागियों को खेती के साथ साथ पशुपालन, मछली पालन, मधुमक्खी पालन तथा मशरूम उत्पादन के लिए भी प्रेरित किया। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रणधीर नायक ने मछली पालन के लिए मृदा की स्थिति के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर राम जतन राजभर, यशपाल सिंह, अर्चना वर्मा एवं विंदू राम बिंद अखिलेश आदि प्रतिभागी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें