यातायात पुलिस ने बताया कि इस तरह के रचनात्मक कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों तक सुरक्षा संदेश को सरल और प्रभावी ढंग से पहुंचाना है, ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें और 'सुरक्षित आजमगढ़' बनाने में अपना योगदान दें। इस दौरान वहां पहुंचे एक व्यक्ति से जब यमराज ने पूछा 'हेलमेट पहन लो भाई, क्या जान से नहीं है प्यार' तो वहां मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए।