फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आजमगढ़ में प्रतिबंधित पशुओं को काटा...मांस लेते गए हत्यारे, बरदौल का ताला काट निर्मम हत्या; पहुंची पुलिस

Sun, 09 Nov 2025 09:43 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में दो प्रतिबंधित पशुओं की हत्या कर दी गई। चारा लेकर गया मालिक बरदाैल की हालत देख चीख पड़ा। माैके से पशुओं के मांस के टुकड़े भी गायब थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
माैके पर माैजूद पुलिस और भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतरौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम गोरथानी में शनिवार की रात उस समय सनसनी फैल गई जब अज्ञात लोगों ने लिंक रोड स्थित एक बरदौल का ताला तोड़कर उसमें बंधी दो प्रतिबंधित पशुओं  की निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी। सुबह जब गृहस्वामी का पुत्र चारा डालने पहुंचा तो दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। उसने शोर मचाया तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और कुछ ही देर में घटना की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, हरिराम यादव गोरथानी ग्राम में एक्सप्रेस-वे से सटे लिंक रोड पर अपने मकान में रहते हैं। शनिवार की दोपहर उन्होंने अपनी दो धित पशुओं को चारा-पानी डालकर बरदौल में बंद कर दिया था और गांव चले गए थे। 

रात में उनका बेटा भी बरदौल में ताला बंद कर गांव में सोने चला गया। इसी दौरान रात में अज्ञात लोग बरदौल का ताला काटकर अंदर घुसे और दोनों धित पशुओं को काटकर उनका मांस लेकर फरार हो गए। रविवार सुबह जब घटना की जानकारी फैली तो आसपास के सात-आठ गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। उनका कहना था कि पिछले दो दशकों में ऐसी घटना क्षेत्र में कभी नहीं हुई। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अजय प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। 

पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और साक्ष्य एकत्र किए। ग्रामीण इस घटना को हाल ही में हुए गौ तस्कर वाकिब के एनकाउंटर से जोड़कर देख रहे हैं और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई व एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में मची सनसनी

ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने कहा कि जिसने भी इस तरह का जघन्य कृत्य किया है, उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। भाजपा क्षेत्रीय संयोजक रमाकांत मिश्रा ने कहा कि अपराधियों को संरक्षण मिलने के कारण ही ऐसी घटनाएं हो रही हैं। दोषियों और उन्हें संरक्षण देने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

क्षेत्राधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दो गोवंश कटे हुए पाए गए हैं और उनका मांस गायब है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें