फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथा वाचक मोरारी बापू के खिलाफ उतरी यादव सेना

विज्ञापन
अपनी मागों का ज्ञापन एसपी को देने जाते यादव सेना के कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। कथा वाचक मोरारी बापू पर प्रभु श्रीकृष्ण और बलदाऊ को अपशब्द कहने का आरोप लगाकर यादव सेना ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कलक्ट्रेट और एसपी कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष रमेश यादव ने कहा कि कथावाचक मोरारी बापू की ओर से एक टीवी चैनल पर प्रभु श्रीकृष्ण और बलदाऊ समेत उनके पुत्रों पर अभद्र शब्दों का उपयोग किया। इससे उनके आराध्य के चरित्र हनन की कोशिश की गई है। हमारी भावनाएं आहत हुई है। उन्होंने कथा वाचक पर एफआईआर दर्ज करने और गिरफ्तार करने की मांग की। इस मौके पर अभिषेक यादव, जितेंद्र यादव, जय प्रकाश यादव, राजेश यादव, श्रवण यादव, मनोज यादव, राम आशीष यादव, धनंजय यादव, विकास यादव, शैलेश यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें