फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने कहा, बांध पर हो पौधरोपण, जलनिकासी के लिए बनाएं सोख्ता

विज्ञापन
पल्हनी में पोखरा खुदाई की जानकारी लेते जिलाधिकारी राजेश कुमार। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
पल्हनी। डीएम राजेश कुमार ने ग्राम पंचायत पल्हनी में मनरेगा योजना के तहत कराए जा रहे पोखरे के सुंदरीकरण कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया। बीडीओ पल्हनी ने बताया कि 2.3 लाख की लागत से इस पोखरे की खुदाई का कार्य किया जा रहा है। खुदाई में 52 श्रमिक लगे हैं जिसमें 15 प्रवासी श्रमिक हैं। डीएम ने प्रवासी मजदूरों में शनि, राम और रामलाल से बातचीत की। उन्होंने बताया कि इंदौर में वे कारपेंटर थे।
विज्ञापन

बीडीओ ने बताया कि इस ग्राम पंचायत में कुल 58 प्रवासी श्रमिक आए हैं। इसमें 41 कुशल और 17 अकुशल श्रमिक हैं। 17 अकुशल श्रमिकों को जाब कार्ड जारी कर मनरेगा के तहत रोजगार दिया जा रहा है। डीएम ने बीडीओ पल्हनी को निर्देश दिए कि इस पोखरी के इंलेट-आउटलेट का कार्य व्यवस्थित ढंग से कराएं। ताकि बरसात के समय बांध की मिट्टी पुन: पोखरे में न जाए। बंधे पर पौधरोपण का कार्य कराएं। पोखरे के चारों तरफ स्थित घरों का पानी पोखरे में आ रहा है। बीडीओ को निर्देश दिए कि जिनके घरों का पानी पोखरे में आ रहा है, उन संबंधित व्यक्तियों को अवगत कराएं कि वे अपने-अपने घरों के पानी की निकासी के लिए सोख्ता बनवा लें। नहीं तो उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि नाली जाम होने के कारण जल निकासी नहीं हो पा रहा है। सीडीओ आनंद शुक्ला से कहा कि इस ग्राम पंचायत में जल निकासी की व्यवस्था ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग के माध्यम से कराएं। डीसी मनरेगा बीबी सिंह, बीडीओ पल्हनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें