फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: विश्व ओलंपिक दिवस पर कुश्ती के खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

विज्ञापन
विश्व कुश्ती दिवस पर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
रानी की सराय। विश्व ओलंपिक दिवस पर मंगलवार को बाबू केदारनाथ स्मारक जन सेवा संस्थान की ओर से खेल अकादमी के नेतृत्व में चलाए जा रहे खेल खिलाड़ी संकल्प जागरूकता अभियान के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में गौरी प्रजापति ने पायल को, दृष्टि यादव ने रूबी को तथा अंशिका सोनकर ने अनुष्का को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं शिखा एवं काजल ने भी अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में अनुराग यादव ने पवन को, कृष्णा राजभर ने गौरव चौहान को, हिमांशु यादव ने हिमांशु कुमार को तथा सौरभ ने बलवंत को हराकर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया।
अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में प्रधान हंसराज यादव, डॉ. आदित्य सिंह, उमेश यादव, रामप्रवेश, मिथिलेश, चंद्रशेखर, अरविंद यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अरविंद यादव ने निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें