आजमगढ़। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने केंद्र सरकार की शिक्षा नीतियों पर गंभीर सवाल उठाए। साथ ही केंद्रीय शिक्षामंत्री से इस्तीफे की मांग की। इस दौरान लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड में जान गंवाने वाले छात्रों को कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
डाॅ. अमरनाथ पासवान ने कहा कि आज देश की शिक्षा व्यवस्था भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल में आयोजित नीट परीक्षा में पेपर लीक की घटना ने लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। कांग्रेस पार्टी के इस मुद्दे को लगातार उठाने और सड़कों पर संघर्ष करने के बाद ही सरकार परीक्षा दोबारा कराने को मजबूर हुई।
डॉ. पासवान ने कहा कि परीक्षा संबंधी अनियमितताओं और मानसिक तनाव के कारण विभिन्न राज्यों में कई छात्रों ने अपनी जान गंवाई है। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष काजी रियाजुल हसन, चंद्रपाल यादव, मुन्नू यादव, पूर्णमासी प्रजापति, अरुण पाठक, कैप्टन अशोक वर्मा, प्रेम चौहान आदि उपस्थित रहे। संवाद