आजमगढ़। उप्र कुस्ती संघ के समन्वय से प्रदेसीय सब-जूनियर बालक एवं बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्रीय खेल कार्यालय सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जा रहा है। प्रतियोगिता 25 तक चलेगी। सोमवार को बालक वर्ग फ्री स्टाइल 45 किग्रा भार वर्ग में आजमगढ़ के अभिषेक चौहान, महेश पाल वाराणसी को, सत्यम वाराणसी ने अमन मेरठ को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
48 किग्रा भार वर्ग में राहुल भारती ने रोहित बरेली को, उज्ज्वल वाराणसी ने धर्मवीर आगरा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 51 किग्रा भार वर्ग में अजय वाराणसी ने शत्रुघ्न यादव आजमगढ़ को और अनुज बस्ती ने मोनू गोरखपुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 55 किग्रा भार वर्ग में आर्यन वाराणसी ने रोहित मुरादाबाद को और राकेश गोरखपुर ने दिपांशु आजमगढ़ को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 60 किग्रा भार वर्ग में अभिराज गोरखपुर ने विशाल आजमगढ़ को और अभिषेक गोरखपुर ने दिलीप पाल देवीपाटन को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 65 किग्रा भार वर्ग में आरोहन वाराणसी ने राहुल कुमार मिर्जापुर को और सचिन बस्ती ने बिट्टू गोरखपुर को हराकर फाइनल में पहुंचे। 71 किग्रा भार वर्ग में आकाश बस्ती ने राहुल आजमगढ़ को और शिवधनी बस्ती ने बिट्टू गोरखपुर को हराकर फाइनल में पहुंचे। बालिका वर्ग फ्री स्टाइल में 40 किग्रा भार वर्ग में अमिता अयोध्या ने प्राची मेरठ को, खुशी मिर्जापुर ने हर्षिता आजमगढ़ को, 43 किग्रा भार वर्ग में वन्दना गोरखपुर ने प्रीती आजमगढ़ को, ममता रानी मेरठ ने रेशमा वाराणसी को, 46 किग्रा भार वर्ग में आकांक्षा अयोध्या ने आंचल देवीपाटन को, रानी गौतम गोरखपुर ने आशु मेरठ को, 49 किग्रा. भार वर्ग में आरती मिर्जापुर ने पूजा लखनऊ को, गीतांजलि आगरा ने प्रीती वाराणसी को, 53 किग्रा. भार वर्ग में अंजलि मेरठ ने रूपाली गुप्ता गोरखपुर को, सपना अयोध्या ने आंचल आजमगढ़ को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मंगलवार को फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
इस मौके पर मुख्य अतिथि शम्भूनाथ यादव उर्फ साधू यादव, ब्लाक प्रमुख, वंशीधर पाण्डेय, विजयशंकर यादव, जयप्रकाश यादव, सुरेश उपाध्याय, युगान्त उपाध्याय, रामसजन यादव, कोमल पहलवान, मंगल प्रसाद, ज्ञानशंकर पहलवान, जावेद अख्तर, अनुपम प्रजापति, लक्ष्मण प्रसाद थे।