आजमगढ़। कार्तिक शुक्ल द्वितीया को श्री चित्रगुप्तवंशीय जनपद सभा की ओर से श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर हीरापट्टी में भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज का पूजनोत्सव धूमधाम व कोविड-19 के गाइडलाइन के अनुसार मनाया गया। सैकड़ों चित्रांश बंधुओं ने हवन-पूजन में भाग लिया।
इस वर्ष कोरोना की विभीषिका को देखते हुए अन्य कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया था। पूजन व हवन के बाद चित्रांश बंधुओं ने मंदिर परिसर के विकास के लिए आपस में सहयोग का आह्वान किया। मंत्री राजेंद्र कुमार वर्मा रंजन ने बताया कि वर्तमान में मंदिर के गर्भ गृह के जीर्णोद्धार की अति आवश्यकता है। क्योंकि भवन काफी पुराना है। वर्षा ऋतु में छत पर पानी के रुकाव होने के कारण सीलन हो गई है। सभी ने सहयोग का आश्वासन दिया। विवेक श्रीवास्तव, अशोक अस्थाना, प्रह्लाद श्रीवास्तव, डॉ. नरेंद्र श्रीवास्तव, सर्वेश श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, रवि शंकर लाल, डॉ. भक्त वत्सल, सुनील श्रीवास्तव, प्रणीत श्रीवास्तव, नरेंद्र श्रीवास्तव, राम नारायण लाल, कृष्णा स्वरूप श्रीवास्तव, पीएन श्रीवास्तव, मनोज अस्थाना, मनीष अस्थाना, हेमंत श्रीवास्तव आदि थे।