फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व होम्योपैथी दिवस : सुरक्षित और सरल उपचार पद्धति है होम्योपैथी

विज्ञापन
हनुमानगढ़ी में ​विश्व होम्योपैथी दिवस पर आयोजित ​शिविर में मरीज का उपचार करते डाक्टर। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। विश्व होम्योपैथी दिवस एवं होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनीमेन की जयंती पर शुक्रवार को अनंतपुरा स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में एक दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. हैनीमेन के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेश दुबे ने बताया कि शिविर का उद्देश्य होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों तक सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। डॉ. नेहा दुबे ने कहा कि होम्योपैथी सुरक्षित और सरल उपचार पद्धति है, जिसे अपनाने की आवश्यकता है। वहीं डॉ. नवीन दुबे ने कहा कि वर्तमान समय में लाखों लोग इस पद्धति से लाभान्वित हो रहे हैं।
शिविर में करीब 600 मरीजों का निशुल्क परीक्षण कर उन्हें दवाएं वितरित की गईं। इस अवसर पर इस दौरान महंत शंकर सुवन उपाध्याय, डॉ. भक्तवत्सल, डॉ. देवेश दुबे, डॉ. नेहा दुबे, डॉ. नवीन दुबे, डॉ. रणधीर सिंह और डॉ. बी पांडेय सहित अन्य चिकित्सकों ने उनके योगदान को याद किया।इस दौरान डॉ. गिरीश सिंह, डॉ. प्रभात यादव, डॉ. अनिल पांडेय, डॉ. राजकुमार राय, डॉ. राजीव पांडेय, डॉ. एससी सैनी आदि ने सेवाएं दीं।
विज्ञापन

डॉ. हैनीमेन को किया नमन-अतरौलिया। होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनीमन की जयंती शुक्रवार को स्थानीय नगर पंचायत स्थित एक क्लीनिक पर केक काटकर मनाया गया। डॉ. आरबी गौड़ ने बताया कि डॉ. हैनीमन ने होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति की खोज की, जिससे आज भी लोग लाभान्वित हो रहे हैं। इस मौके पर डॉ. शिवमंगल यादव, डॉ. कृष्ण यादव, डॉ. एपी सिंह, भाजपा नेता जितेंद्र सिंह गुड्डू, रमेश सिंह, सुभाष सिंह, रामाश्रय यादव, शिव शंकर वर्मा, आनंद तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें