फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: संजय सिंह की गिरफ्तारी का कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

विज्ञापन
24  मेहता पार्क में उपवास पर बैठे आप कार्यकर्ता।  संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। पार्टी के वरिष्ठ नेता की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी का आंदोलन जारी है। शुक्रवार को आप कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट स्थित बाबा साहब की प्रतिमा के पास उपवास पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रांतीय अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि मोदी सरकार की बढ़ती तानाशाही और संजय सिंह के गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी कार्यकर्ता उपवास पर बैठे है। इस उपवास के साथ ही लोगों में देश के प्रति एकता एवं अखंडता स्थापित करने का भी प्रयास होगा। आप कार्यकर्ता ईडी द्वारा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में काफी समय से आंदोलित है। राजेश यादव ने बताया कि वर्तमान में पार्टी कार्यकर्ता 30 लाख घरों में पर्चा बांटकर संजय सिंह की गिरफ्तारी का सच जनता को बताने में लगे हैं। जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने कहा कि हम अपने सांसद की रिहाई तक आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें