फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों को नहीं मिल रहे उनके हक : अखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में विभिन्न स्थानों पर अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। इस दौरान संगठनों की ओर से आयोजित गोष्ठियां में शिकागो के शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि मजदूरों को आज भी उनके अधिकारों से वंचित बताया।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की ओर मजदूर दिवस पर नेहरू हाल में गोष्ठी हुई। इसमें पदाधिकारियों ने निगम के निजीकरण का विरोध किया। अखिल पांडेय ने कहा कि शिकागो के शहीद मजदूरों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब मजदूर अपने हक के लिए लड़ेंगे। निजीकरण के खिलाफ जो संघर्ष किया गया, उसमें किसान और जनता ने साथ दिया है। संयोजक प्रभु नारायन पांडेय प्रेमी ने कहा कि आज का जो माहौल है उससे यह साफ है कि आसानी से मजूदरों को उनका हक मिलने वाला नहीं है। मजदूरों को अपने हक के लिए कुर्बानी देनी पड़ेगी। इस मौके पर जयप्रकाश यादव, चंद्रजीत यादव, चंद्रशेखर यादव, वीरेंद्र यादव आदि मौजूद थे।
इसी क्रम में शहर के चकला पहाड़पुर में असंगठित बीड़ी मजदूर कल्याण समिति की तत्वावधान में गोष्ठी का आयोजन हुआ। नामी चिरैयाकोटी ने कहा कि मजदूरों को हमेशा दीनहीन माना जाता है। उन पर काम का बोझ कितना होता है यह कोई नहीं जानता है। कहा कि मजदूरों को उचित मजदूरी नहीं मिलेगी तो आंदोलन होना तय है। नोएडा में भी यही हुआ। कामरेड कैलाश गोंड ने कहा कि असंगठित बीड़ी मजदूरों की मजदूरी बढ़ाई जाय। इस मौके पर जुल्फेकार बेग, सरिता पाल, अंकित गोंड, मंतराज यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

श्रमिकों को किया गया सम्मानित
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की ओर से श्रमिक सम्मान समारोह का आयोजन सिधारी पुल के पास बने श्रमिक विश्रामगृह में किया गया। इसमें श्रमिकों को सम्मानित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष शिवमोहन शिल्पकार ने कहा कि सामाजिक गतिविधियों के परिवर्तन में सबसे बड़ी भूमिका इन श्रमिकों की ही है जो आज अपने हक अधिकारों से वंचित हैं। मजदूर को मजबूर करने का काम पूंजीवादी व्यवस्था कर रही है। जो सामाजिक, आर्थिक, मानसिक उत्पीड़न के समान है। विश्राम गृह को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है। इस मौके पर राजेश विश्वकर्मा राज, बालचंद जैसवारा, अमित गौतम, लवकुश राजभर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें