फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके पर लाइट लगा रहे कर्मी की पोल से गिर कर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के जयराजपुर गांव में सड़क किनारे लगे पोल पर लाइट लगाने के दौरान एक युवक खंभे से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन

बिलरियागंज थाना के भलुवाई गांव निवासी 21 वर्षीय मनीष सिंह पुत्र हरिदास सिंह ठेके पर सड़क किनारे स्थित विद्युत पोल पर रोड लाइट लगाने का काम बीते दस दिनों से कर रहा था। एक खंभे पर लाइट लगाने की मजदूरी उसे 70 रुपये मिल रही थी। उसके साथ सहयोगी के रुप में शमशेर कुमार निवासी शंकरपुर थाना महराजगंज भी शामिल था। शनिवार को दोनों जयराजपुर गांव में सड़क किनारे स्थित पोल पर लाइन लगाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मनीष सिंह पोल से नीचे गिर पड़ा और जब तक उसे इलाज के लिए ले जाने की व्यवस्था होती तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें