फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं मुसीबत न बन जाए सड़क चौड़ीकरण का कार्य

विज्ञापन
फूलपुर के अंबारी बाजार में सड़क के चौड़ी करण का कार्य करते कर्मचारी। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
अंबारी। फूलपुर तहसील के अंबारी बाजार में सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। बारिश के इस मौसम में कहीं लोगों के लिए यह मुसीबत न बन जाए इसे लेकर लोग परेशान हैं। बारिश का पानी सड़क के गड्ढों में भर गया है। इससे लोग कहीं गिरकर चोटिल न हो इसे लेकर सभी चिंतित हैं।
विज्ञापन

लखनऊ-बलिया मार्ग पर चौड़ीकरण के लिए अंबारी बाजार में लोक निर्माण विभाग द्वारा खोदाई की जा रही है। इससे पटरी के किनारे गड्ढा होने से जल भराव हो रहा है। इससे बाजारवासियों को असुविधा होनी शुरू हो गई है। ऐसे में लोग भयभीत हैं कि कोई इन गड्ढों में गिरकर चोटिल न हो जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलभराव से संक्रमण का भी खतरा बढ़ सकता है। अंबारी बाजार रामबिलास यादव, दिनेश जायसवाल, कमलेश यादव, रमेश जायसवाल, कृष्णकुमार यादव, अमित जायसवाल, शफीक अहमद व रमेश आदि का कहना है कि इसके पहले भी पटरी खोदकर छोड़ दिया गया था। जिससे राहगीरों को परेशानी होती थी। मांग की कि खोदे गए गड्ढे को तत्काल भरने की व्यवस्था करें ताकि लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें