फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊन की दूकान में लगी आग

Thu, 21 Jul 2016 12:13 AM IST
आजमगढ
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मुख्य चौक पर स्थित एक ऊन की दूकान में बुधवार की शाम पांच बजे शार्टसर्किट से आग लग जाने से हजारो रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद मुहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दूकानदार अपने सामान सुरक्षित करने लगे। आग की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और जवानों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के कटरा मुहल्ला निवासी अशोक सिंह का मुख्य चौक पर गोपाल वस्त्रालय के नाम से दूकान है। इनके यहां ऊन का थोक कारोबार होता है। मुख्य चौक का आलम यह है कि शाम के वक्त यहां सरसो फेंकने तक की जगह नहीं बचती। यहां की दूकानें आपस में सटी हुई हैं। अशोक अपने दूकान में ही छत बनाकर ऊपर ऊन रखने का गोदाम बनाए हुए हैं। इनके यहां से ऊन की ही विक्री होती है। शाम पांच बजे के आसपास शार्टसर्किट से अशोक को दूकान में आग लग गई।

दूकान के भीतर छत से तेज धुआं और लपटें निकलने पर लोगों को घटना की जानकारी हुई। भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। जबकि आसपास के दूकानदार अपने सामानों को सहेजने समेंटने में जुट गए। शहर की घटना होने की वजह से कुछ ही देर में वहां अग्निशमन दल विभाग के जवान पहुंच गए और जब तक आग पर काबू पाया जाता कि हजारो रुपये के सामान जलकर नष्ट हो गए। वहीं आग बुझाने के लिए दूकान में पानी फेंके जाने से ऊन भिंगकर नष्ट भी हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें