लालगंज के गोमती नगर स्थित जीडी मेमोरियल यांकर्स इंग्लिस स्कूल में रविवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों लोगों का मनोरंजन किया।
इस दौरान मातबर सिंह सार्थक शिक्षा अभियान के तहत स्कूल में टाप करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद हरिबंश सिंह ने किया। इसके बाद छात्रा मधु और शिल्पा ने स्वागत और आस्था बरनवाल और साथियों ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी।
कक्षा तीन के बच्चों ने ‘सपनों की मंगल बेला आई’ और कौशिक और साथियों ने डांडिया किया। कक्षा चार की छात्रा शालिनी चौरसिया और साथियों ने नृत्य किया। आठवीं के छात्र राहुल भारद्वाज और साथियों ने देशभक्ति गीत पर नृत्य से मोह लिया। स्कूल में हुई परीक्षा में मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
अध्यक्षता रामप्रवेश सिंह और संचालन अपर्णा सिंह ने किया। स्कूल के डायरेक्टर उमेश सिंह उर्फ जयशंकर ने सभी का आभार प्रकट किया।