फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: महिला जांचेगी पानी की गुणवत्ता, करेंगी जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पेयजल के गुणवत्ता जांच की जिम्मेदारी अब जिले में महिलाएं निभाएंगी। इसके लिए 1811 गांव की 9055 महिलाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक राजस्व गांव में प्रशिक्षित पांच महिलाएं न सिर्फ विभिन्न जल स्रोतों से निकलने वाले पानी की जांच करेंगी बल्कि लोगों को पानी के लाभ व नुकसान के बारे में जानकारी देंगी। महिलाओं को प्रति टेस्टिंग 20 रुपये का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

लोगों तक शुद्ध पेयजल पहुंच सके इसके लिए जलजीवन मिशन योजना के तहत अब गांव गांव में महिलाओं की टीम द्वारा न सिर्फ पानी की जांच की जाएगी बल्कि लोगों को इसके प्रति जागरूक भी किया जाएगा। अशुद्ध पानी के प्रयोग से होने वाली कई प्रकार की बीमारियों के बारे में भी महिलाएं लोगों को जागरूक करेंगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के प्रभारी उपायुक्त राम उद्रेज ने बताया कि उक्त आदेश है जल्द ही कार्रवाई नहीं हो सकी। प्रत्येक राजस्व गांव में पांच-पांच महिलाओं का चयन किया जाएगा। इसके लिए आदेश आया था। इसमें जल्द ही जल निगम से समन्वय स्थापित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें