फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं में लखनऊ की सोनल ने मारी बाजी

Mon, 01 Feb 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर तहसील क्षेत्र के दीदारगंज चौक पर सोमवार को शहीदों को नमन कार्यक्रम के तहत शहीदे आजम भगत सिंह जन चेतना संस्थान के तत्वावधान में साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



साइकल रेस प्रतियोगिता में महिला वर्ग में लखनऊ की सोनल को प्रथम, मऊ की रीता यादव को दूसरा और चंदौली की एली जावेद को तीसरा स्थान मिला। पुरुष वर्ग में फैजाबाद के कुलबीर यादव प्रथम, लखनऊ के अमरजीत सिंह को दूसरा और फैजाबाद के भूपेंद्र मौर्य को तीसरा स्थान मिला।


इसके पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर और संस्था के संरक्षक आरपी सिंह ने शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया। इसके बाद प्रतियोगिता की शुरुआत हरी झंडी दिखाकर की। अंत में विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन धर्मेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर सांसद नीलम सोनकर, पूर्व सांसद डा. बलिराम, बलिहारी बाबू, आरपी सिंह, अजय उपाध्याय, कृष्णकांत मिश्र, रमाकांत सिंह, विक्रांत सिंह, रामकेवल यादव आदि मौजूद रहे। अंत में संस्था के अध्यक्ष क्रांति सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें