फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मीटर रीडरों के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर महिलाओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संविदा बिजली कर्मचारियों की मनमानी से परेशान महिलाओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम को पत्रक देकर बकाया बिल के नाम पर वसूली करने वाले संविदा कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

महाराजगंज ब्लॉक की महिलाओं ने बताया कि वह बिजली विभाग में तैनात कर्मचारियों से परेशान हैं। मीटर रीडर जब रीडिंग करने आते हैं तो अधिक बिजली बिल बकाया की बात कहकर वसूली करते हैं। उस रुपये को बिजली बिल में समाहित नहीं किया जाता है। इतना ही नहीं जो लोग रुपये नहीं देते उनका कनेक्शन काट दिया जाता है। बिजली विभाग के उच्चाधिकारी भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। प्रदर्शन में जयंती राजभर, लाली देवी, विद्या, अमरावती, पूनम, हौसला देवी आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें