फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर खुला महिला हेल्प डेस्क

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाना का निरीक्षण करते एसपी रेलवे डा. विजय कुमार सिंह। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। जीआरपी थाने में शुक्रवार को महिला हेल्प डेस्क कक्ष का का उद्घाटन एसपी रेलवे डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने महिला आरक्षी से फीता कटवाकर किया। इसके बाद एसपी रेलवे ने सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आवश्यक कागजात के रखरखाव आदि की जानकारी ली। साथ ही संबंधित कर्मचारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

गोरखपुर अनुभाग के रेलवे पुलिस अधीक्षक डॉ बृजेश कुमार सिंह दिन में सवा दो बजे आदर्श रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित जीआरपी थाने में पहुंचे। एसपी ने सबसे पहले गार्ड ऑफ ऑनर लिया। उन्होंने महिला आरक्षी सीमा गुप्ता से फीता कटवाकर महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। वहीं पीड़ित महिलाओं की शिकायत सुनने के लिए महिला आरक्षी सीमा गुप्ता की ड्यूटी भी लगाई गई है। महिला हेल्प डेस्क पर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों यथा 112, 1090 व 108 आदि का स्टीकर चस्पा कराया गया। महिला हेल्प डेस्क पर महिला संबंधी प्राप्त समस्त शिकायतों को दर्ज करने हेतु एक कंप्यूटर सस्टिम मय सहवर्ती उपकरण, मोबाइल व एक रजिस्टर रखा गया है। साथ ही वहां पर पीने का शुद्ध पानी, कुर्सियां, सादा कागज और कलम रखा गया है। इसके बाद वह जीआरपी बैरक का निरीक्षण किए। इस दौरान उन्होंने उस भूमि का भी निरीक्षण किया जहां जीआरपी का नया बैरक बनाया जाएगा। इस अवसर पर थानाध्यक्ष श्याम देव व उप निरीक्षक शिवकुमार यादव सहित आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें