फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ड्राइविंग सीख रही महिला ने दो छात्रों को मारी टक्कर, 1 की मौत

विज्ञापन
शिवा। संवाद
विज्ञापन
दोनों घायलों को निजी अस्पताल में छोड़कर कार सवार भागे
विज्ञापन

बलरामपुर। मुबारकपुर के दामोदरपुर अंडरपास के करीब शुक्रवार दोपहर में पति के साथ कार चलाना सीख रही महिला ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें छात्र शिवा पटवा (16) की मौत हो गई, जबकि साथी घायल हो गया। दुर्घटना के बाद पति ने कार से दोनों घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल में छोड़कर भाग गया। घटना की सूचना पर घंटों बाद परिजन पहुंचे, पुलिस ने कार को बरामद कर लिया है।
मुबारकपुर कस्बा के शिवकुटी नूरपुर बुतात मोहल्ला निवासी शिवा पटवा (16) नौवीं का छात्र था। शुक्रवार दोपहर में मोहल्ले के साथी आदित्य मौर्य उर्फ शनि मौर्य (20) के साथ बाइक से गन्ने का जूस लेने के लिए दामोदरपुर गांव गया था। जूस लेकर दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड से जाते समय बाइक सवार दामोदरपुर गांव के पास बने अंडरपास के करीब पहुंचे ही थे कि एक महिला पति के साथ कार चलाना सीख रही थी। उसने कार से बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इसमें दाेनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद कार में महिला के साथ सवार पति दोनों घायलों को लेकर कार से शहर के सिधारी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने शिवा पटवा को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद कार सवार पति-पत्नी दोनों को अस्पताल में छोड़ कर भाग गए। प्रभारी निरीक्षक शशिमौली पांडेय ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घंटो तक भटकते रहे परिजन
स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर दोनों परिवार के लोग सिधारी स्थित कई अस्पतालों में घायलों को तलाशते रहे। कई अस्पतालों में भटकने के बाद मौत की जानकारी हुई। शिवा पांच भाई और एक बहन में चौथे नंबर पर था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। लोहरा पुलिस चौकी की पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें