फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: घर से टहलने निकली महिला का नहर में मिला शव, हत्या की आशंका

Fri, 18 Feb 2022 02:36 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

पातालनाथ मंदिर के पास बने घर पर भी पहुंचकर पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पुलिस पोस्टमार्टम होने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के गडौरा मझौरा गांव के पास शारदा सहायक खंड-32 नहर में टिक्ठी से बंधा एक 36 वर्षीय महिला का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की आंखों के पास चोट के निशान मिले हैं।

विज्ञापन


जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छीड़ी जमीन बांसगांव निवासी 36 वर्षीय निशा विश्वकर्मा पत्नी अश्वनी विश्वकर्मा बृहस्पतिवार की अलसुबह रोज की भांति टहलने निकली थी। घर पर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन नहीं मिली।

इसकी लिखित शिकायत जीयनपुर कोतवाली में दी थी। वहीं शुक्रवार की सुबह घर से 200 मीटर की दूरी पर गड़ौरा मझौरा गढ़वाल गांव के पास शारदा सहायक खंड 32 नहर में बांस की टिक्टी पर बंधा हुआ निशा का शव मिला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उसके आंख के बगल में चोट के निशान भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। शव मिलने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। उसका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।

मृतका का पति कोलकाता में रहकर एक निजी कंपनी में काम करता है। निशा भी उसके साथ रहती थी। दो साल पूर्व आई इसके बाद फिर कोलकाता गई और दो माह बाद फिर से वापस आई और घर पर ही अपने दो बेटी व एक पुत्र के साथ रहती थी।

हत्या की सूचना मिलने पर एसपी आरए सिद्धार्थ, सीओ सगड़ी महेंद्र शुक्ला सहित काफी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। वहीं पातालनाथ मंदिर के पास बने घर पर भी पहुंचकर पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पुलिस पोस्टमार्टम होने का इंतजार कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें