फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की तेरही से लौट रही महिला की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्रा बाजार। गंभीरपुर थाना के गोसाई की बाजार के पास शनिवार की शाम पिता की तेरही से वापस लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गंभीरपुर के गोमाडीह गांव निवासिनी 50 वर्षीया कैलाशी देवी पत्नी विजेंद्र सिंह का मायका लालगंज में है। पिता की मौत होने पर वह तेरही में शामिल होने अपने मायके गई थी। शनिवार को वह पति के साथ बाइक से वापस लौट रही थी। अभी वह गोसाई की बाजार के पास पहुंची थी कि बाइक अचानक गड्ढे में चली गई। जिससे अनियंत्रित होकर वह चलती बाइक से गिर गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतका दो पुत्र व दो पुत्रियों की मां थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें