फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के आदमपुर में मंगलवार शाम को विवाहिता की घर पर ही संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुरालियों की ओर से आत्महत्या की बात कही जा रही थी। इस बीच पुलिस की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। मामले में पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के उतरगांवा निवासी कविता (26) की शादी मुबारकपुर थाना क्षेत्र के आदमपुर निवासी सुगेंद्र चौहान पुत्र लौटू चौहान के साथ 2015 में हुई थी। मंगलवार देर शाम छह बजे उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। जिस कमरे में फांसी लगाने की बात रही जा रही थी उसकी छत काफी नीचे है। इससे ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। एसओ अखिलेश मिश्र मौके पर पहुंचे और मायके वालों को सूचना दी। मायके से कविता के चाचा सौरभ और मोहित चौहान पहुंचे तो उन्होंने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। कहा कि मृतका को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। दो लाख कैश मांग रहे थे, जो हम देने में समर्थ नहीं थे। इसलिए मारपीट करते थे। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। तहरीर पर पुलिस ने पति, ननद नीलम, ससुर लौटू चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें