फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में महिला की मौत, भड़के परिजनों की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर (आजमगढ़)। जिला अस्पताल में शुक्रवार को दिन में श्वास रोग से ग्रसित एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ भी की गई। लोगों के समझाने-बुझाने पर आक्रोशित लोग शांत हुए और शव लेकर घर चले गए। वहीं बृहस्पतिवार की रात भी एक महिला की मौत हो गई थी, इस पर भी अस्पताल में हंगामा हुआ था।
विज्ञापन

तरवां थाना क्षेत्र की रहने वाली 55 वर्षीय एक महिला की सांस फूल रही थी। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और इलाज के लिए भर्ती कराया। शुक्रवार को दिन में करीब दो बजे महिला की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही के चलते महिला की मौत हुई। कोई डॉक्टर भर्ती करने के बाद से उसे देखने तक नहीं आया। नर्सों के माध्यम से दवा आदि दी जा रही थी।
ऑक्सीजन की भी व्यवस्था नहीं देखने को मिली। महिला की मौत पर परिजन आक्रोशित हो उठे और जम कर हंगामा करने के साथ ही तोड़फोड़ तक किया। अन्य भर्ती मरीजों के तीमारदारों के समझाने-बुझाने पर परिजन शांत हुए और शव लेकर घर चले गए। वहीं बृहस्पतिवार की रात भी एक महिला की जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। वह टीबी रोग से ग्रसित थी। इसकी मौत के बाद भी परिजनों ने अस्पताल में घंटों हंगामा किया था।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. एके सिंह ने बताया कि अस्पताल में तोड़फोड़ नहीं हुई है, मरीज की मौत के बाद परिजनों ने कुछ हंगामा जरूर किया था। जिसके बाबत पुलिस को सूचना दे दी गई है। डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप सरासर गलत है। सभी डॉक्टर मरीजों को कोरोना गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए देख रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें