आजमगढ़। बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर पुलिस व प्रशासन की कवायद तेज हो गई है। गाइड लाइनों के अनुपालन को लेकर एसपी के बाद शुक्रवार को डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे भी सड़क पर उतर पड़े और नरौली से शहर कोतवाली तक फुट पेट्रोलिंग कर लोगों को मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंदों में मास्क का भी वितरण किया।
नरौली चौराहे पर डीआईजी के पहुंचने के पूर्व ही सिधारी थाना पुलिस के जवान तैनात हो गए थे। डीआईजी के पहुंचते ही मास्क चेकिंग व सोशल डिस्टेंसिंग आदि की चेकिंग शुरू हो गई। नरौली चौराहे पर घूम-घूम कर डीआईजी ने सभी से मास्क का प्रयोग अवश्य करने की अपील किया। इसके साथ ही बिना जरूरत घरों से बाहर न निकलने की भी अपील किया। नरौली चौराहे से शहर कोतवाली तक रास्ते में जो भी बिना मास्क दिखा उसे डीआईजी ने चेतावनी दी और मास्क भी अपने पास से उपलब्ध कराया। फुट पेट्रोलिंग करते हुए डीआईजी शहर कोतवाली पहुंचे। यहां उन्होंने थाने का औचक निरीक्षण किया और अभिलेखों आदि की जांच किया।आगामी पंचायत चुनाव को लेकर भी उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश मतहतों को दिए।