फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। थाना क्षेत्र के कस्बा बाजार में सोमवार को बाइक की टक्कर से बाजार आई एक महिला की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेठवल गांव निवासी चंद्रकला गौड़ (48) सोमवार को बाइक बाजार आई थीं। वह पैदल घर लौट रही थीं। वह जैसे ही प्राइवेट क्लीनिक के सामने पहुंची तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी। परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर रानी की सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें