फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर महिला की मौत, बेटियां बची

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट/बलरामपुर। बहन के घर छठ का पूजा करने जा रही महिला की शुक्रवार की शाम रौनापार थाने के भोजपुर कांखभार गांव के पास ट्रक से कुचलकर महिला की मौत हो गई। जबकि उसकी दो बेटियां बाल-बाल बच गई। वहीं गुरुवार की शाम मुबारकपुर थाने के कुकुड़ीपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकल सवार वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस दोनों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी।
विज्ञापन

मृत महिला राजमति देवी (45) पत्नी स्व. रामशीष यादव जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के तेजपालपुर धुसवा गांव की रहने वाली थी। वह सफाईकर्मी थी। राजमति देवी शुक्रवार की शाम को छठ पूजा करने के लिए रौनापार थाने के भोजपुर कांखभार गांव निवासी अपनी बहन के घर जा रही थी। इस दौरान उसके साथ दोनों बेटी वंदना और उर्वसी भी थी। जैसे ही यह तीनो आटोरिक्शा से उतरकर सड़क पार कर रही थी। तभी उधर से गुजरे अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर राजमति की मौत हो गई। जबकि उसकी दोनों बेटियां बाल-बाल बच गई। इसीक्रम में मुबारकपुर थाने के कुकुड़ीपुर गांव निवासी पल्टन (65) पुत्र सदलू गुरुवार की शाम को अपनी साइकल से बाजार गया हुआ था। वहां से घर लौटते समय जैसे ही अपने गांव के पास पहुंचा कि अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। वह दो बेटा और दो बेटियों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें