फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज के अधिवक्ता की हत्या के विरोध में जिले के वकीलों में गुस्सा

विज्ञापन
दिवानी कचहरी में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रयागराज के अधिवक्ता मोहम्मद इदरीस की निर्मम हत्या को लेकर दीवानी न्यायालय के वकीलों ने संघ के सभागार में बैठक कर घटना की निंदा की। साथ ही हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की सरकार से मांग की। जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। प्रस्तावित प्रस्ताव के तहत पूरे दिन न्यायिक कार्यों से विरत रहे।
विज्ञापन

दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के वकीलों की बैठक ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। संचालन वीरेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने किया। इस दौरान वकीलों ने मोहम्मद इदरीस की हत्या पर दुख जताया। दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रस्ताव पारित कर हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी सहित मृतक के परिवार को पर्याप्त आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने शासन-प्रशासन के विरुद्घ नारेबाजी की। अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए न्यायालय परिसर का चक्रमण किया और कार्यरत अदालतों को बंद कराने का प्रयास किया। जुलूस का नेतृत्व संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह कर रहे थे, इस दौरान संघ के पदाधिकारी सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे। इसी क्रम में सेंट्रल बाल एसोसिएशन के अधिवक्ता सदस्यों की आद्या प्रसाद एडवोकेट की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसका संचालन संघ के मंत्री दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ने किया। बैठक में अधिवक्ता मोहम्मद इदरीस की हत्या की निंदा की। दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी। वहीं जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सदस्यों ने भी संघ के सभागार में सुबाष राय एडवोकेट की अध्यक्षता में बैठक की। संचालन संघ के मंत्री अरविंद कुमार पाठक एडवोकेट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें