फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में ट्रेन के आगे कूद कर महिला ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। सिधारी थाना क्षेत्र के भागमलपुर उर्फ धनकपुर गांव के पास मंगलवार को दिन में ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद कर एक अज्ञात महिला ने जान दे दी। सूचना पर सिधारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। पहचान न होने पर शव पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को दिन में लगभग एक बजे ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन छपरा से सूरत जा रही थी। इसी दौरान मानव रहित क्रासिंग गेट संख्या 26 सी से पश्चिम दिशा में सिधारी थाना क्षेत्र के भागमलपुर उर्फ धनकपुर गांव के पास ट्रेन के आगे एक महिला कूद गई। ट्रेन से महिला के कटने की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर सिधारी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरू किया। काफी प्रयास के बाद शव की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा कर शव को पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें