फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाला आरोपी युवक मंगलवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसे पुलिस ने बेलइसा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

निजामाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती रानी की सराय कस्बा स्थित प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका थी। यहीं साथ पढ़ाने वाले एक युवक से उसका प्रेम प्रपंच शुरू हो गया। पांच सालों से शादी का झांसा देकर युवक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इतना ही नहीं लगभग दो साल तक शहर में किराये पर कमरा लेकर उसे रखा था। इस बीच युवक की बेसिक शिक्षा विभाग में बतौर शिक्षक नियुक्ति हो गई। सरकारी नौकरी मिलते ही युवक ने युवती से कन्नी काटना शुरू कर दिया। नवरात्र के पहले दिन रानी की सराय स्थित मंदिर पर शादी का डेट देने के बाद भी वह नहीं आया तो युवती ने उसके खिलाफ थाने में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, दहेज मांगने व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया। इतना ही नहीं अगले दिन युवती युवक के घर पहुंच गई और वहीं रहने की जिद करने लगी। युवक के परिजन जब उसे घर में नहीं घुसने दिए तो मौके पर ही आत्महत्या की धमकी देने लगी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को पकड़ कर थाने ले आई और बयान दर्ज कर मेडिकल के लिए भेज दिया। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी नवनियुक्त शिक्षक अनंत यादव निवासी सेमरहा थाना रानी की सराय को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें