फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर महिला, सिग्नल से टकराने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के दीदारगंज रोड रेलवे स्टेशन के पास स्थित सिग्नल से सोमवार की दोपहर टकरा जाने से यात्रा कर रहे अज्ञात युवक की मौत हो गई। वहीं फूलपुर कोतवाली के बहाउद्दीनपुर गांव में सोमवार की सुबह शौच करने निकली महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
विज्ञापन

करीब 40 वर्षीय युवक सोमवार की दोपहर ताप्ती गंगा एक्सप्रेस में यात्रा कर रहा था। केसरिया रंग की शर्ट और बैंगनी पैंट पहना युवक बोगी के गेट पर खड़ा था। जैसे ही ट्रेन दीदारगंज रोड रेलवे स्टेशन के पास पहुंची कि सिर बाहर निकाले युवक सिग्नल से टकरा जाने से घायल हो गया। जब तक उसे अस्पताल ले जाने का प्रबंध किया जाता कि उसकी मौत हो गई। वहीं एक अन्य घटना में फूलपुर कोतवाली के बहाउद्दीनपुर गांव निवासी सीता देवी (58) पत्नी दयाशंकर यादव सोमवार की अलसुबह शौच करने के लिए रेलवे ट्रैक की तरफ जा रही थी। उसे कम सुनाई देता था। ट्रैक पार कर रही सीता ट्रेन की आवाज नहीं सुन सकी और उसकी मौत हो गई। वह एक बेटे की मां थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें