फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशहाली और कोरोना से निजात की मांगी मन्नतें

विज्ञापन
शहर के चौक स्थित दक्षिणमुखी माता मंदिर में दर्शन-पूजन करते श्रद्धालु। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। नवरात्र की अष्टमी पर मंगलवार को देवी मंदिरों में कोरोना प्रोटोकाल के तहत भक्तों ने मां के दर्शन-पूजन किया। इस दौरान भक्तों ने मां महागौरी की पूजा अर्चना कर परिवार सहित दुनिया को कोरोना महामारी से मुक्त करने की मन्नतें मांगी। इस दौरान धूप, अगियारी और फूलों से मां के कपाट पट गए।
विज्ञापन

सौभाग्य, धन संप्रदा, सौंदर्य और स्त्री जनित गुणों की अधिष्ठाती देवी महागौरी हैं। चैैत्र नवरात्र व्रत के आठवें दिन साधक देवी के इसी रूप की पूजा करते हैं। अठारह गुणों की प्रतीक महागौरी अष्टांग योग की अधिष्ठात्री भी है। वह धन धान्य, गृहस्थी, सुख और शांति प्रदात्री हैं। अष्टमी के दिन घरों में कलश पूजन के साथ मां की पूजा अर्चना की गई। बुधवार को नवमी की पूजा-अर्चना की जाएगी, लोग अपने-अपने व्रत का पारन करेंगे। मंगलवार को दो दिन की बाद बाजार खुला और अष्टमी पर मां महागौरी के दर्शन पूजन को मां के दरबार में भक्त उमड़ पड़े।
एक बार में पांच लोगों को मिला प्रवेश
भक्तों को कतार में लगकर ही मां के दर्शन करने का मौका मिला। मंदिर में एक बार में सिर्फ पांच ही लोगों को प्रवेश दिया जा रहा था। चौक स्थित दक्षिणमुखी मां के मंदिर में भोर से भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। भक्तों ने दर्शन-पूजन किया और परिवार के साथ विश्व कल्याण की मन्नतें मांगी। मेजवां संवाददाता के अनुसार फूलपुर के सरस्वती शिशु मंदिर के निकट मां भवानी मंदिर, पौराणिक स्थल दुर्वासा में पूजा अर्चन करने श्रद्वालुओं की भीड़ उमड़ी, सुबह से ही बज रहे घंटा घड़ियाल और जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें