फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के भगत सिंह चौराहा हाफिजपुर के पास सोमवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक 35 वर्षीय रमेश यादव पुत्र मोलई शहर कोतवाली के आहोपट्टी गांव का निवासी था और घटना के समय बाइक से कहीं जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो पुत्री व एक पुत्र का पिता था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
सरायमीर। स्थानीय थाना क्षेत्र के दरिखा शेख अहमद गांव के समीप मुख्य मार्ग पर मंगलवार की शाम पांच बजे अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने युवक को आनन-फानन अस्पताल ले गए जहां उसका उपचार चल रहा है।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अबुसईदपुर गांव निवासी 31 वर्षीय अब्दुर्रहीम पुत्र मुमताज अहमद बाइक से जा रहा था। सरायमीर थाना क्षेत्र के दरिखा शेख अहमद गांव के समीप पहुंचा ही था कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सरायमीर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार को थाने लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें