फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बिना आधिकारिक आदेश के हटा दिए तीन खंभों के तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चक्रपानपुर क्षेत्र के कनैला विद्युत उपकेंद्र के लाइनमैन और जेई पर निगम की जानकारी के बिना ही एलटी लाइन और ट्रांसफॉर्मर हटा दिए जाने का आरोप लगा है। चक्रपानपुर निवासी अभिजीत कुमार ने सोमवार को मुख्य अभियंता (वितरण) और अधीक्षण अभियंता को पत्रक देकर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता को दिए गए शिकायती पत्र में उन्होंने बताया कि नहर के पश्चिम, पुराने इलाहाबाद बैंक के पीछे लगभग 30 वर्षों से 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ था। इससे क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति की जाती थी।
आरोप लगाया कि लाइनमैन और तत्कालीन जेई ने निगम के बिना किसी आधिकारिक आदेश के मार्च 2026 में तीन पोल के तार और ट्रांसफॉर्मर हटा दिए। वहां दूसरी तरफ से आने वाली लाइन जोड़ दी।
विज्ञापन

हटाए गए तार और ट्रांसफॉर्मर का कोई पता नहीं चल रहा है। उनका आरोप है कि इस मामले में उपकेंद्र के एसएसओ की भूमिका भी संदिग्ध है। वीडियो के साथ इसकी शिकायत पहले भी मुख्य अभियंता कार्यालय के अधीक्षण अभियंता से की गई थी, लेकिन न तो जांच हुई और न ही लाइनमैन व तत्कालीन जेई के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई।
000
बिना आधिकारिक आदेश के तार और ट्रांसफॉर्मर हटाए जाने की शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी। इसमें जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-गौरव तिवारी, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें