फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ड्यूटी के दौरान हृदयाघात से वायरलेस निरीक्षक की मौत

विज्ञापन
अशोक कुमार यादव, फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन
वाराणसी पुलिस विभाग के वायरलेस शाखा में निरीक्षक पद पर तैनात पवई निवासी अशोक कुमार यादव (55) का ड्यूटी के दौरान हृदयाघात से निधन हो गया।
विज्ञापन

अशोक कुमार यादव मूल रूप से पवई बाजार के निवासी थे। वह वाराणसी में अपनी नियमित ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

निधन की सूचना मिलते ही परिजन वाराणसी के लिए रवाना हो गए। पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके कर्तव्यनिष्ठ और सरल स्वभाव को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें