फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: अवैध असलहे से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस

Mon, 03 Aug 2026 01:11 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में एक युवक का अवैध असलहे से हर्ष फायरिंग करने का वीडियो वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
फायरिंग करता आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले में अवैध असलहों और हर्ष फायरिंग पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसके बावजूद समय-समय पर हर्ष फायरिंग के वीडियो सामने आने से पुलिस कार्रवाई की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं। ताजा मामला सिधारी थाना क्षेत्र का है, जहां एक युवक का अवैध असलहे से ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा युवक सिधारी थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव का निवासी अभिनव सिंह उर्फ मंटू है। वीडियो में युवक खुलेआम अवैध असलहे से फायरिंग करता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों के बीच वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमा सक्रिय हो गया है। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच कराई गई है। आरोपी की शिनाख्त हो चुकी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें