नहरों में पानी की कमी, खाद और बीज की समस्याओं को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने बुधवार को अहरौला कस्बे के चांदनी चौक पर धरना दिया। सरकार विरोधी नारे लगाए।
कहा कि उन लोगों की समस्याओं की अनदेखी की गई तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। जिला पंचायत सदस्य त्रिलोकी नाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार जुबानी वादे करती है। प्रदेश के किसान बदहाल हैं।
किसान मजबूरी में महंगे दाम पर प्राइवेट दूकानों से खाद-बीज खरीदने को मजबूर हैं। इस दौरान अहरौला क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की गई। दुर्बली राम ने कहा कि धान और गन्ना क्रय केंद्र अविलंब चालू करने की सख्त जरूरत है। रामाज्ञा यादव ने कहा कि 60 वर्ष से ऊपर के किसान को 3000 रुपये पेंशन दिया जाए।
धरने में रामकेवल, डा. लालचंद, सकलदीप, निर्मल चौहान, अशोक, बलजोर, रमाकांत मौर्य, लाल जी यादव मौजूद रहे।