फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरो सर्वे की टीम करेगी मंदुरी हवाई पट्टी का सर्वे

Tue, 20 Mar 2018 11:23 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
aeroplane
विज्ञापन
रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम ‘उड़ान’ के तहत जनपद को हवाई मार्ग से जोड़ने के लिए मंदुरी हवाई पट्टी को एयरपोर्ट के रूप में बदलने के एयरो सर्वे प्राइवेट लिमिटेड कंपनी सर्वे करेगी। कंपनी की छह सदस्यीय टीम 26 मार्च को हवाई पट्टी का सर्वे करने पहुंचेगी। सर्वे पांच अप्रैल तक चलेगा।
विज्ञापन


जनपद से उड़ान शुरू करने के लिए रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत मंदुरी हवाई पट्टी का चयन दूसरे चरण के लिए किया गया है। इसके लिए विशेष सचिव एवं निदेशक सिविल एसोसिएशन एसपी गंगवार के अलावा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी भी कई बार मंदुरी हवाई पट्टी का निरीक्षण कर चुके हैं।

निदेशक सिविल एसोसिएशन ने फरवरी माह में अपने जनपद दौरे के दौरान पीडब्ल्यूडी और राजकीय निर्माण निगम को रनवे की चौड़ाई बढ़ाने, अधूरी बाउंड्री को पूरा करने और जनपद से छोटे विमानों के माध्यम से उड़ान शुरू करने के लिए अन्य बदलाव के प्रस्ताव और आंगणन तैयार करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


दोनों विभागों की ओर से इसके लिए 19.65 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जा चुका है। इसके अलावा हवाई पट्टी की अधूरी बाउंड्री को पूरा करने के लिए .707 हेक्टेयर जमीन खरीदने के लिए 1.34 करोड़ का प्रस्ताव भी शासन को भेजा जा चुका है।

 एयरो सर्वे प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के छह सदस्यीय दल में मैनेजर सौरभ सिंह, सीनियर सर्वेयर उत्तम मंडल, सीनियर सर्वेयर अल मोमुन, अमित कुमार, आकाश शर्मा, बीके श्रीवास्तव शामिल हैं। विशेष सचिव सिविल एविएशन एसपी गंगवार ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में टीम का सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।

विशेष सचिव सिविल एविएशन के पत्र के अनुसार 26 मार्च को छह सदस्यीय टीम हवाई पट्टी के सर्वे के लिए आ रही है। टीम पांच अप्रैल तक सर्वे करेगी। एसडीएम सगड़ी, पीडब्ल्यूडी विभाग, राजकीय निर्माण निगम को टीम का सहयोग करने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। -लवकुश त्रिपाठी, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें