फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर तहसीलदार और नायब के निलंबन की संस्तुति

Tue, 20 Mar 2018 11:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
निलंबन
विज्ञापन
संदीप सौरभ सिंह
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल पूर्वांचल एक्सप्रेस के लिए जमीन की खरीदारी में लापरवाही बरतने की गाज दो अधिकारियों पर गिरी है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा ने आयुक्त राजस्व परिषध से सदर तहसील में तैनात तहसीलदार और नायब तहसीलदार के निलंबन की संस्तुति कर दी है। इसके साथ ही जांच अधिकारी नामित करने और दोनों अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई को कहा है।

छह लेन की पूर्वांचल एक्सप्रेस परियोजना के लिए प्रदेश के बजट में एक हजार करोड़ रुपये अतिरिक्त रखने की घोषणा की गई थी। जनपद में 99 किमी का एक्सप्रेस-वे चार तहसीलों के 112 गांवों से होकर गुजर रहा है। इसमें आजमगढ़ सदर तहसील के 43 गांव में 372.39 हेक्टेयर भूमि संरेखण में आ रही है।
विज्ञापन


सदर तहसील में तहसीलदार हेमंत कुमार गुप्ता और बैनामा के लिए नामित अधिकारी नायब तहसीलदार अखिलेश कुमार की ओर से परियोजना के लिए जमीन खरीदने में घोर लापरवाही पाई गई है। समय पर खरीद के लिए यूपीडा की ओर से कई बार दिशा-निर्देश दिए गए, लेकिन इसमें कोई सुधार नहीं हुआ।

यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने माना है कि इस लापरवाही से महत्वपूर्ण परियोजना के कार्यों को समय से पूरा करने में परेशानी पेश आ रही है। उन्होंने परियोजना के लिए समय से भूमि यूपीडा को उपलब्ध न कराने के लिए दोनों अधिकारियों को दोषी माना है।
विज्ञापन


दोनों अधिकारियों के खिलाफ आरोप-पत्र भेजकर आयुक्त राजस्व परिषद से तहसीलदार हेमंत कुमार गुप्ता और बैनामा के लिए नामित अधिकारी नायब तहसीलदार अखिलेश कुमार को निलंबित करने की संस्तुति की है। साथ ही जांच अधिकारी नामित कर दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए भी कहा है। साथ ही जिलाधिकारी को भी निर्देशित किया गया है कि वो भी अपने स्तर से दोनों अधिकारियों को खिलाफ कार्रवाई के लिए राजस्व परिषद को प्रस्ताव भेजें ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें