फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक जांच तक मनाएंगे बरसी : आमिर रशादी

Wed, 20 Sep 2017 12:18 AM IST
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
आजमगढ़ के सरायमीर खरेवां मोड़ के मैदान में राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरायमीर। राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल ने मंगलवार को बटला हाउस एनकाउंटर की नौवीं बरसी पर न्यायिक जांच की मांग को लेकर  खरेवां मोड़ मैदान में धरना-प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना आमिर रशादी ने कहा कि बटला हाउस में 2008 को आजमगढ़ के दो नौजवानों के फर्जी एनकाउंटर कर दिया गया था।
विज्ञापन


कौंसिल की मांग है कि सुप्रीम कोर्ट के जज से मामले की न्यायिक जांच कराई जाए।   न्यायिक जांच तक हर वर्ष घटना की बरसी मनाएंगे और धरना प्रदर्शन करेंगे।  

आमिर रशादी ने कहा कि पुलिस एनकाउंटर में मजिस्ट्रेट जांच अनिवार्य है। लेकिन इसकी न्यायिक जांच नहीं कराई जा रही है। कांग्रेस, सपा, बसपा 60  साल तक भाजपा का डर दिखाकर मुसलमानों से वोट लेकर हुकूमत करती रहीं। मुसलमानों को फर्जी मुकदमों में फं साती रही।
विज्ञापन


भाजपा सरकार में हिंदू, मुस्लिम सभी परेशान हैं। राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल के कोषाध्यक्ष मौलाना साहब अख्तर ने कहा कि प्रधानमंत्री सबका साथ सबका विकास की बात करते हैं, क्या ये न्याय के बिना संभव है? केन्द्र सरकार मक्का मस्जिद, मालेगांव और समझौता एक्सप्रेस जैसे बम कांड के अभियुक्तों को बचाने की कोशिश में लगी है।

धरना को प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, युवा प्रदेश नुरूलहुदा, मुफ्ती गुफरान, जिला अध्यक्ष हाजी शकील अहमद, शाहजमा उर्फ  नय्यर, शकील अहमद, मोहम्मद फैसल नन्दाव आदि लोगों ने संबोधित किया। इस दौरान 46 लोगों ने ओलमा कौंसिल की सदस्यता ग्रहण की।

अध्यक्षता महासचिव मौलाना ताहिर मदनी संचालन अफजल उर्फ चमन ने किया। इस मौके पर मोहम्मद तारिक, अशफाक अहमद,  मोहम्मद खालिद, बदरे आलम, अबु  हुरैरा, मुशीर अहमद,  परवेज अहमद  आदि उपस्थित रहे।

वहीं, मेजवां संवाददाता के अनुसार कौंसिल के फूलपुर-पवई विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मोहम्मद आमिर के नेतृत्व में माहुल मोड़ से रैली निकाली गई। रैली फूलपुर से होते हुए सरायमीर के खरेवां मोड़ पर हो रहे धरना प्रदर्शन में शामिल हुई।

रैली में बदरे आलम, अतीक, सुफियान, तौफीक, अशफाक, अतीक अहमद, अब्दुल रहीम, इमरान मनीराम, अब्दुल्लाह, आमिर, सदरुद्द्ीन, शाह मुहम्मद, रमेश, शहजात, रफ ीक, अतीक, जानेशार, जावेद आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें