फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में पत्नी ने शराब पीने से किया मना तो पति ने लगाई फांसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पत्नी के शराब पीने से मना करने पर नाराज पति ने फांसी लगा कर जान दे दी। घटना निजामाबाद थाना क्षेत्र के अहमदाबाद (औरंगाबाद) गांव की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अहमदाबाद-औरंगाबाद गांव इंदर (34) पुत्र रामदबर बुधवार की रात नशे में धुत होकर घर पहुंचा। पति को नशे में धुत होकर देख कर पत्नी भड़क उठी और उसे शराब पीने से मना किया। इस बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ। इसके बाद इंदर ने नाराज होकर अपना बिस्तर उठाया और घर के बाहर सोने चला गया। बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव से लगभग एक किमी दूर उसका शव नीम के पेड़ से चादर के सहारे लटकता देखा। परिजनों को घटना की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। सूचना पर निजामाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पेड़ से उतरवा कर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक दो बच्चों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें