मां दक्षिण मुखी चौक मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्र की चतुर्थी तिथि पर बुधवार की रात मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया। यह आयोजन राजेश रंजन की पूरी टीम ने समस्त कलाकारों के सहयोग से संपन्न कराया।
कार्यक्रम देर रात तक चला और भक्तों ने भक्तिमय माहौल का आनंद लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां की स्तुति और श्री गणेश भजन ''जय गणेश जय महादेवा'' से हुई। गायक कलाकार राजेश रंजन ने गणेश वंदना प्रस्तुत की।
इसके बाद उन्होंने मां का सुंदर भजन ''तेरे दर को मैं छोड़ कहां जाऊं, अब दूजा कोई द्वार न दिखे'' गाया, जिस पर श्रोताओं ने तालियां बजाईं। मंदिर के पुजारी शरद चंद्र तिवारी जी ने सभी कलाकारों को चंदन का टीका लगाकर और मां की चुनरी भेंट कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।
उन्होंने स्वयं भी ''आया हूं मैं मंदिर तेरे शेरावाली दर पे'' भजन प्रस्तुत किया, जिसने भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। युवा भजन गायक अनिल मौर्य ने ''छम छम बाजे पायलिया'' और ''चलो बुलावा आया है'' जैसे एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए, जिन पर भक्त ''जय माता दी'' के जयकारों के साथ झूमते रहे। दर्जनों अन्य कलाकारों ने भी अपने भजनों से समां बांधा। महिलाओं ने भी तालियों और जयकारों से कलाकारों का भरपूर साथ दिया।
भजन गायक धीरज मोदनवाल, धीरू ज्ञानेश्वर प्रजापति, राजकुमार आशीर्वाद और राजेश रंजन ने भी अपने भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राजेश रंजन द्वारा प्रस्तुत भजन ''पूछे रे मलिनिया की सातो रे बहिनिया धाम का लाइव तनी पनिया पिया दा सद्दाम का देव'' पर सभी झूमते नजर आए।
कार्यक्रम के अंत में मां दक्षिण मुखी की दिव्य आरती हुई और प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर मयंक तिवारी, योगेश तिवारी, सोनू बाबा, उदित तिवारी और हर्ष तिवारी आदि उपस्थित थे।