फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शादी के लिए नहीं हो सकी पैसों की व्यवस्था तो शादी के 17 दिन पहले फंदा लगाकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जीयावन का पूरा गांव में शादी के लिए पैसे की व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण फंदा लगाकर युवक ने जान दे दी। परिजन पुलिस को बिना बताए शव का अंतिम संस्कार करने के लिए बलुआ घाट ले गए। जहां मृतक के ममेरे भाई ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस श्मशान घाट पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है। मृतक के भाई महाराजगंज के जीयावन का पूरा गांव निवासी अभिषेक पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि भाई राजन पांडेय की शादी 10 दिसंबर को होनी तय थी। शादी का समय नजदीक था लेकिन पैसे की व्यवस्था नहीं हो सकी। जिसे लेकर उनके भाई राजन मानसिक रूप से काफी परेशान थे। बार-बार यही कहते थे कि शादी में खर्च होने का पैसा नहीं जुट पाया तो बहुत बेइज्जती होगी।
विज्ञापन

महाराजगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि शुक्रवार सुबह जब वह उठा तो उसके बड़े भाई राजन पांडेय नहीं दिख रहे थे। तब वह बगल के कमरे में देखने के लिए गया तो अंदर से दरवाजा बंद था। खोलवाने का काफी प्रयास लेकिन कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद बगल वालों के सहयोग से दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो राजन पांडेय गले में गमछा से फंदा लगाकर टिन शेड में लगे पाइप के सहारे लटक गए थे। पड़ोसियों के सहयोग से फंदे से उन्हें नीचे उतारा गया। आनन फानन उन्हें पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कुछ लोगों के कहने पर पुलिस को बिना बताए ही शव का अंतिम संस्कार करने के लिए बलुआ घाट ले जाया गया। तभी सूचना उनके ममेरे भाई राहुल ने पुलिस के डायल हेल्प लाइन नंबर 112 पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

00

राजन पांडेय नाम का युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। भाई की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- राजीव कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी महाराजगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें