फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: भैंस को डंडा मारकर भगाया तो महिला को लाठियों से पीटा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर (आजमगढ़)। थाना क्षेत्र के कटात चक कटात गांव में बृहस्पतिवार की रात 9:30 बजे भैंस को डंडा मारकर भगाने के विवाद में धर्मा देवी (65) को विपक्षियों ने लाठियों से पीटा। गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मोतीलाल राम की भैंस बंधन तोड़कर उनके बड़े भाई पतिराम की भैंस को मारने लगी। इस पर पतिराम की पत्नी धर्मा देवी ने भैंस को डंडा मारकर वहां से भगा दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मोतीलाल राम के पक्ष के लोगों ने धर्मा देवी सहित अन्य पर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
ग्रामीणों ने मेंहनगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहनगर भेजवाया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रात 11:30 बजे उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि मृतका के पुत्र सोनू ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें