फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से 67 क्रय केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में गेहूं खरीद के लिए बनाए गए 67 क्रय केंद्रों पर शुक्रवार से गेहूं की खरीद शुरू होगी। शासन की ओर से 15 जून तक गेहूं की खरीद करने का निर्देश दिया गया है। जिसके क्रम में जिला प्रशासन की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

शासन की ओर से गेहूं का समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति कुंतल किया गया है जिसकी दर से शुक्रवार से 67 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू होगी। इन 67 केंद्रों में खाद्य विभाग के 20, पीसीएफ के 45 और भारतीय खाद्य निगम के दो क्रय केंद्र शामिल हैं। शासन की ओर से पिछली बार की तरह इस बार भी खरीद का लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है। जनपद में गेहूं खरीद के लिए अब 7500 किसानों ने पंजीकरण कराया है। जबकि गेहूं की बिक्री के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। क्योंकि बिना पंजीकरण के गेहूं की बिक्री नहीं की जाएगी। डीप्टी आरएमओ नरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि समस्त क्रय एजेंसियों के जिला प्रभारियों को निर्देशित किया है गया है कि अनुमोदित क्रय केंद्रों पर समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए क्रय केंद्रों को पूर्ण रूप से क्रियाशील रखें। स्थलीय भ्रमण करते हुए केंद्रों के फोटो ग्राफ व वीडियोग्राफ, जिसमें भवन, सिलाई मशीन, वाल पेंटिग, झरना, पंखा, इलेक्ट्रानिक कांटा, निरीक्षकणकर्ता अधिकारी, केंद्र प्रभारी दिखाई दे रहे हों, के चेक लिस्ट के अनुसार रिपोर्ट प्रेषित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें