फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई गए थे इलाज कराने... लेकर आए कोरोना का संक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। गांव एक महिला पति के साथ हड्डी के दर्द के इलाज के लिए मुंबई गई थी। इलाज के बाद वापस आई तो उसे फैसिलिटी सेंटर में क्वारंटीन कर दिया गया। सैंपल की जांच कराई तो कोरोना संक्रमित पाई गई। उसे महामृत्युंजय डेंटल कालेज में आइसोलेट किया गया है। पति अब भी रामबचन कालेज में क्वारंटीन है। अभी उसकी रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन

मेजवां गांव की एक महिला के पैर की हड्डी में कुछ परेशानी था। वो पति के साथ इलाज के लिए लॉकडाउन से पहले 14 जनवरी को मुंबई गई थी। इस बीच लॉक डाउन होने और अस्पतालों के बंद होने से इलाज भी नहीं हो पाया। पति-पत्नी वहीं फंस गए। ट्रेन से किसी तरह मुंबई और 24 मई को रोडवेज से फूलपुर पहुंचे थे। 25 को स्क्रीनिंग के बाद पति-पत्नी दोनों को रामबचन कालेज खुरासो में क्वारंटीन किया गया था। अब महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे महा मृत्युंजय डेंटल कालेज इटौरा में आइसोलेट किया गया है। पति अब भी क्वारंटीन है। उसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। महिला के दो बच्चे हैं। दोनों अपने मां-पिता से मिलना चाह रहे थे, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से मिलने नहीं दिया गया। सिर्फ फोन पर ही दोनों से बात हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें