फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में अब स्टाफ नर्स भी हुई संक्रमित, दहशत का माहौल

विज्ञापन
निजामाबाद के तेलीपुर में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद इसे सेनिटाइज किया गया। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। जिस तरीके से प्रवासियों के माध्यम से कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ रहा है, वैसे ही स्वास्थ्य कर्मचारी भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। अभी तक चिकित्सक समेत छह स्वास्थ्य कर्मचारी इसकी चपेट में आ चुके हैं। रविवार को भी एक स्टाफ नर्स में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जनपद में सबसे पहले मेडिकल कालेज के एक फार्मासिस्ट और जिला अस्पताल के एंबुलेंस चालक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद मेहनाजपुर पीएचसी के फार्मासिस्ट और एंबुलेंस चालक कोरोना संक्रमित मिला। इसके बाद जिला अस्पताल के एक वरिष्ठ फिजिशियन भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए। चिकित्सक के कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल को दो दिन के लिए सील कर दिया गया था। जिला अस्पताल को नॉन कोविड अस्पताल घोषित करने के साथ ही यहां कोरोना संदिग्धों के भर्ती पर रोक लगा दी गई थी। अब रविवार को जिला अस्पताल में एक महिला स्टाफ नर्स में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वो गाजीपुर जनपद की पचरा की रहने वाली हैं। स्टाफ नर्स के भी संक्रमित होने से जिला अस्पताल में हड़कंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें