फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से लेकर दिल्ली तक जाएंगे, होगा समाधान : धर्मेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को दिशा (जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति) की बैठक हुई। इस दौरान जिले के सभी अधिकारी व जन प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक को लेकर सपा सांसद धर्मेंद यादव ने कहा कि पहली बैठक है विकास की बात करेंगे। आजमगढ़ के विकास के लिए लखनऊ हो या दिल्ली कोई व्यवधान नहीं होगा।
विज्ञापन

जिले का विकास मेरे लिए सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि बैठक में कई तरह के एजेंडे रखे गए। योजनाओं की समीक्षा की गई। जहां कई मामलों में अधिकारी संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। अधिकारियों ने समय मांगा है। उम्मीद करता हूं कि अगली बैठक तक अधिकारी अपने कार्यों को गंभीरता से करेंगे ओर समस्याओं का समाधान करेंगे।
उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी समस्या यहां बिजली, सड़क आदि की है। जिसे हर हाल में समाधान किया जाएगा। हालांकि उप चुनाव को लेकर पूछने पर कहा कि हम सभी सीटें जीत रहें है। लेकिन यहां राजनीति की बात नहीं करेंगे। वहीं अपराध को लेकर चर्चा बाद में करेंगे। प्राइवेट अस्पतालों पर भी उन्होंने कहा कि बिना कागजात चल रहे अस्पतालों पर भी नकेल कसा जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, सीडीओ, सभी विभागों के अधिकारी, जिले के जन प्रतिनिधि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें